क्राइम

Breaking Haridwar- भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को गोलीयों से भूना, देर रात घर में घुसकर की गई हत्या

Haridwar news

 

हरिद्वार में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। देर रात कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर स्थित अमरदीप चौधरी के घर में घुस कर हमलावरों ने उसे गोलियों से भून डाला। इस दौरान अमरदीप के भाई को भी गोली लगी। हत्या का कारण प्रॉपर्टी और पैसों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। हत्या की खबर से शहर में सनसनी मची हुई है। मृतक अमरदीप चौधरी अक्सर विवादो से जुड़ा रहता था। कनखल थाने में उसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं हाल ही में उसके खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्यवाही की गई थी। वह भाजयुमो का जिला उपाध्यक्ष भी रह चुका है और वर्तमान में वकालत कर रहा था। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया की हमलावरों की तलाश की जा रही है जल्द उन्हे पकड़ लिया जाएगा।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top