उत्तराखंड/ हल्द्वानी

आटो में बैठ कर लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाली 4 महिलाओं एवं एक नाबालिक लड़की को मुखानी पुलिस एवं एसओजी की टीम ने मुखानी से गिरफ्तार किया है।
पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा क्षेत्र में चैन स्नैचिंग एवं लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हरबंस सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी भूपेंद्र सिंह धोनी सीओ सिटी हल्द्वानी पर्यवेक्षण में रमेश सिंह बोरा थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई चेन स्नेचिंग एवं लूट की घटनाओं के तत्काल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा एसओजी नैनीताल को उक्त टीम में सम्मिलित किया गया।
पुलिस टीम एवं एसओजी नैनीताल द्वारा क्षेत्र में लगे समस्त सीसीटीवी कैमरों का भली-भांति अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई।
उक्त गिरोह में कुल 04 महिलायें व नाबालिक लड़की शामिल है ।
सरिता देवी उम्र-35 वर्ष पत्नी श्री राजेश
सुनीता देवी उम्र-30 वर्ष पत्नी श्री विजय कुमार
अन्तिमा देवी उम्र-19 वर्ष पत्नी श्री गिद्धन चमार
मंजू देवी उम्र-25 वर्ष पत्नी अर्जुन चमार
निवासी- ग्राम बंजाराह पो0 साउखोर, थाना बडहलगंज तह0 गोला, जिला-गोरखपुर (उ0प्र0) को गिरफ्तार किया
एक बालिका नाबालिक उम्र-12 वर्ष निवासी उपरोक्त को संरक्षण में लिया गया।
महिला कांस्टेबल के द्वारा गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ व उनकी तलाशी ली गयी तो सरिता देवी के पर्स से एक सोने की चैन जो हुक से एक सिरे से टूटी हुई है बरामद हुई। अन्तिमा देवी की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने की चैन व मंजू देवी की तलाशी ली गयी तो उसके पर्स से एक सोने का मंगलसूत्र तनिष्क कम्पनी का बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ FIR NO-159/22 धारा-379/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात, FIR NO-251/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 व FIR NO-252/22 धारा-356/120B/411 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात से सम्बन्धित होना पाया गया। उपरोक्त महिलाओं से मौके पर चोरी का माल बरामद होने व सभी महिलाओं द्वारा विधि विवादित किशोरी रवीना को साथ लेकर संयुक्त रुप से लगातार षडयन्त्र रचकर व योजना बनाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।
