मेरा प्रदेश

Big breaking- राजस्व पुलिस ब्यवस्था तत्काल समाप्त कर दी जाय- ऋतु खण्डूड़ी

देहरादून

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने की कही बात, राजस्व पुलिस व्यवस्था समाप्त कर सामान्य पुलिस को जिम्मेवारी दी जाए।

अंकिता हत्याकांड के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रदेश में राजस्व पुलिस की व्यवस्था को तत्काल समाप्त कर सामान्य पुलिस बल के थाने / चौकी स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर, इस विषय पर आदेश जारी करने का आग्रह किया है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में आज भी कई क्षेत्रों में राजस्व पुलिस व्यवस्था जारी है। आज के आधुनिक युग में जहाँ सामान्य पुलिस विभाग में पूरे देश में एक राज्य से दूसरे राज्य में पीड़ित जीरो एफआईआर दर्ज कराकर अपनी शिकायत पंजीकृत करा सकता है। वहीं, ऋषिकेश शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर राजस्व पुलिस जिसके पास पुलिस के आधुनिक हथियार तथा जॉच हेतु किसी भी प्रकार का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं है, वे जॉच कर रहे है। यह जानकर अत्यन्त ही पीड़ा होती है। विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पत्र में लिखा कि गंगा भोगपुर में यदि सामान्य पुलिस कार्य कर रही होती तो निश्चित रूप से अंकिता आज हमारे बीच होती और आम जनता में सरकारी कार्यप्रणाली के प्रति इतना गुस्सा नहीं होता। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से तत्काल प्रभाव से राजस्व पुलिस व्यवस्था को समाप्त करने का आग्रह किया है ।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top