ऊधमसिंह नगर

सितारगंज विजिलैंस की टीम ने एक सर्वे कानूनगो बंदोबस्ती अशरफ अली को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलैंस एसपी प्रहलाद मीणा ने गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। उनके अनुसार कानूनगों को 9 हजार की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। यह रिश्वत वह एक किसान का दाखिल खारिज करने की एवज में ले रहा था। विजिलेंस की टीम कानूनगो को गिरफ्तार कर हल्द्वानी ले गयी है। आज विजिलेंस ने कानूनगो को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया , जैसे ही पीड़ित किसान ने रिश्वत की रकम कानूनगो को दी टीम ने कानूनगो को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
