मेरा प्रदेश

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के दिग्गज कल से उतरेंगे मैदान में

देहरादून

 उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी कल, 01 फरवरी से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान की शुरू करने जा रही है | पार्टी प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भण्डारी द्धारा जारी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का आगाज, गढ़वाल मण्डल, देहारादून के विकासनगर में प्रात: 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री माननीय जयराम ठाकुर द्धारा किया जाएगा | इसके बाद जयराम ठाकुर सहसपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | वहीं दूसरी और कुमायूं मण्डल में भाजपा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय मनोहर लाल खट्टर द्धारा हल्द्वानी से प्रात: 12 बजे किया जाएगा | इसके उपरांत मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे |

इसके अलावा पार्टी की और से जानकारी दी गयी कि 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे पी नड़ड़ा और 4 फरवरी को माननीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के प्रवास में उत्तराखंड प्रचार अभियान में प्रतिभाग करने आ रहे हैं | इस क्रम में जे पी नड़ड़ा उत्तरकाशी में प्रात 11.15 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर विधानसभा में दोपहर 2.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे | वहीं अमित शाह 4 फरवरी को पिथौरागढ़ में प्रात 11.20 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत माननीय गृह मंत्री नरेंद्रनगर विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे |

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top