मेरा प्रदेश

अच्छी खबर — कोरोना काल में बेसहारा हुए बच्चों को मिला सहारा !

 

सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से देहरादून से सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का शुभारम्भ किया। योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 1062 बच्चों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 3 हजार की धनराशि डाली गई। नैनीताल जिले में 146 बच्चें लाभांवित हुए हैं , जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में 14 बच्चों को विधायक राम सिंह कैडा व जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रमाण-पत्र वितरित किये।
वर्चुअल सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वात्सल्य योजना के अन्तर्गत कोविड-19 या अन्य बीमारियों से माता-पिता, संरक्षक की मृत्यु से प्रभावित बच्चों के कल्याण हेतु राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 21 वर्ष आयु तक पात्र बच्चों को 3 हजार रूपये प्रतिमाह के साथ ही निःशुल्क राशन व शिक्षा दी जायेगी, साथ ही ऐसे बच्चों को सरकारी सेवा में 05 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जायेगा। जिलाधिकारी ऐसे बच्चों की सम्पत्तियों का संरक्षण भी करेगें, सह अभिभावक के रूप में हमेशा बच्चों के सहयोगी बने रहेगे, यह पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि योजना से लाभान्वित सभी बच्चें आगे बढे व नाम रोशन करें हमारी पहचान बनें। उन्होने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वात्सल्य योजना के लाभार्थी न बढे यही पर थम जाय, यही मेरी भगवान से प्रार्थना है। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण औद्योगिक मंत्री गणेश जोशी व महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने भी सम्बोधित किया।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top