कुमाऊँ

धारी क्षेत्र में बड़ा हादसा, एयरफोर्स के दो जवानों की डूबने से मौत, पठानकोट में तैनात थे दोनों

उत्तराखंड/नैनीताल

 

नैनीताल के मूसाताल में डूबने से वायुसेना के दो कर्मियों की मौत हो गई। शवों को बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के पठानकोट से एयरफोर्स में तैनात प्रिंस कुमार, साहिल कुमार निवासी बिहार अपने दो साथियों सौरभ सिंह और बृजेन्द्र के साथ भीमताल घूमने आये थे। उनके साथ चार लड़कियां भी थीं। इसी दौरान सभी आठ लोग चाफी के पास कलसा नदी क्षेत्र में घूमने चले गए। जहाँ प्रिंस और साहिल मूसाताल में नहाने के लिए उतर गए और ताल में दोनों डूब गए। सूचना मिलते ही धारी के उप जिलाधिकारी केएन गोस्वावी, मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी जगदीप सिंह नेगी और भीमताल पुलिस आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) के जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव अभियान चलाया गया। दोनों के शवों को बाहर निकाल लिया गया है।
एसडीएम गोस्वामी के अनुसार मूसाताल और परिताल क्षेत्र को संवेदनशील तथा खतरनाक जोन घोषित किया गया है। जगह-जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। इसके बावजूद पर्यटक इसकी अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने पर्यटकों से अनुरोध किया कि बरसात के चलते नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नदी नालों के किनारे जाने से बचें।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top