हल्द्वानी भाजपा संगठन में आजकल घमासान मचा हुआ है, पदाधिकारियों के एक के बाद एक इस्तीफे से भाजपा के अंदर मचा घमासान रोज़ सामने आ रहा है, भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल के अध्यक्ष के इस्तीफे के बाद अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने नैनीताल जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला और जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी पर लगातार उनकी अनदेखी और अनावषयक हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है , भारतीय जनता पार्टी के उत्तरी मंडल के अध्यक्ष नवीन पंत ने इस्तीफा देने के बाद यह बात कही , उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा उत्पीड़न जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी ने किया है, यहां तक की उनके साथ उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया जिससे परेशान होकर उनको अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा, जिसकी शिकायत उन्होंने जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट से भी की लेकिन वह भी सुनने को तैयार नहीं हुए, क्योंकि वह अपने 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी में व्यस्त होने का हवाला दे रहे हैं, नवीन पंत ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला गुपचुप तरीके से पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हैं, पार्टी में छिड़े इस घमासान के बाद अब सवाल यह उठने लगा है की 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी इस अंदरूनी लड़ाई से कैसे बाहर निकलेगी क्योंकि जब एक ही जिले के अंदर बीजेपी के पदाधिकारियों में अंदरूनी लड़ाई शुरू हो गई है तो आने वाले चुनाव के लिहाज से यह बीजेपी के लिए एक बड़े नुकसान का कारण बन सकती है क्योंकि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक दूसरे से असंतुष्ट नजर आ रहे हैं।

