मेरा प्रदेश

बड़ी खबर- शासन से मिली अनुमति, पुलिस भर्ती घोटाले में अब दर्ज होंगे मुकदमे

उत्तराखंड/देहरादून

 

 

वर्ष 2015-16 में आयोजित उत्तराखण्ड पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र, परीक्षा की OMR शीट में छेड़छाड़ कर कुछ परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाए जाने सम्बन्धी प्रकरण में दोषियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किये जाने के सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए गए हैं । पंतनगर कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2015-16 में संचालित 339 उत्तराखण्ड पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र परीक्षा से पूर्व लीक कर / ओएमआर शीट में छेड़छाड़ कर कुछ परीक्षार्थियों को लाभ पहुंचाए जाने के प्रकरण में दोषियों के विरूद्ध धारा 420/466/467/201/120बी भादवि उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 1998 की धारा 3, 45, 7, 9, 10 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 (ए). 12,13 (1) (ए), 13 (2) में अभियोग पंजीकृत किये जाने का अनुरोध किया है।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए शासन स्तर पर विचारोपरान्त सहमति प्रदान करते हुए दोषियों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किये जाने का निर्णय लिया गया है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top