मेरा प्रदेश

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने घोषित की जिला और महानगर कार्यकारिणी !

हल्द्वानी वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। संगठन प्रदेश महासचिव सुनील गुप्ता द्वारा घोषणा की गई है।

राहुल सिंह दरम्वाल को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। राहुल अब तक अंतरिम व्यवस्था के तहत जिला संयोजक के रूप में काम कर रहे थे। इनके साथ धीरज जोशी को जिला महामंत्री बनाया गया है। इधर, दीपिका नेगी को हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष और ऋषि कपूर को महामंत्री बनाया गया है। बता दें गुरुवार देर शाम दिल्ली में खत्म हुई डब्ल्यूजेआई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नैनीताल जिला और हल्द्वानी महानगर कार्यकारिणी सहित सभी जिलों की कार्यकारिणी पर मुहर लगाई गई थी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top