पौड़ी गढ़वाल

पौड़ी के राठ क्षेत्र के स्योली में बारात से वापस लौट रही एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें 5 लोगों की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें पावो अस्पताल में भर्ती कराया गया है जानकारी के मुताबिक मैक्स चोली से डोबरी बरात वापस लेकर जा रहा था तभी चोली के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज देने के लिए प्रशासन को निर्देशित किया है।
(1)अंकित कुमार पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम स्योली तल्ली जिला पौड़ी गढ़वाल
(2)-हयात सिंह पुत्र श्री प्रकाश सिंह, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली थाना पैठाणी पौड़ी गढ़वाल।
(3)-मेहरबान सिंह पुत्र केदार उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम सिलोली पौड़ी गढ़वाल।
(4) दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 5 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(5) अम्बिका पुत्री कलम सिंह उम्र 18 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
(6) मोनिका दृष्टि पुत्री कलम सिंह उम्र 20 वर्ष, निवासी जाख थाना पैठाणी
