मेरा प्रदेश

Breaking news – 770 पदों के लिए कराई गई पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला

उत्तराखंड / देहरादून

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई। उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया है , उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC के तहत पांच भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात हजार पदों के लिए प्रस्तावित आगामी सभी परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा।
कैबिनेट बैठक में 770 पदों के लिए पांच परीक्षाएं रद की गईं हैं। इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top