कुमाऊँ

(अपडेट न्यूज) सुबह सुबह नहर में गिरी कार, दो महिलाओं, नवजात समेत 4 की मौत, 3 की हालत गम्भीर

ब्रेकिंग न्यूज हल्द्वानी

 

हल्द्वानी में देर रात से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकतर बरसाती नाले उफान हैं। फायर ब्रिगेड ऑफिस के पीछे बहने वाली नहर में एक कार बहाव की चपेट में आ गई। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोगों का उपचार चल रहा है,जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK06 AX 8728 में सवार सभी लोग ग्राम बरा, किच्छा, उधम सिंह नगर के निवासी थे और सुशीला तिवारी अस्पताल से वापस गांव लौट रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
मृतकों की पहचान

नीतू (34 वर्ष)

कमला देवी (51 वर्ष)

राकेश (32 वर्ष) और

चार दिन के एक नवजात के रूप में हुई है।

रामा (27 वर्ष), रमेश (39 वर्ष) और वाहन चालक श्यामलाल (40 वर्ष) गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top