कुमाऊँ

बद्रीनाथ हाइवे पर कार के ऊपर पहाड़ी से गिरे बोल्डर, कार सवार महिला की दर्दनाक मौत, हरियाणा के रहने वाले थे

जोशीमठ

 

बद्रीनाथ नेशनल हाईवे में पातालगंगा के पास एक यात्रा वाहन के ऊपर पहाड़ी से चट्टान टूटकर गिरी, इस दुर्घटना में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि महिला का पति और पुत्री गंभीर रूप से घायल हैं। परिवार
हरियाणा का रहने वाला बताया गया है। ये लोग बद्रीनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी पाताल गंगा के पास पहाड़ी से अचानक एक बड़ी चट्टान टूटकर कार के ऊपर गिर गई, कार सवार महिला शिल्पा उम्र 36 वर्ष पत्नी अंकित निवासी अग्रवाल कॉलोनी फतेहाबाद हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अंकित उम्र 40 वर्ष और उनकी पुत्री 10 वर्षीय ख्वाहिश को गहरी चोटें आई हैं पुलिस द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top