कुमाऊँ

ज़ब तक सूरज चाँद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा, सैन्य सम्मान के साथ नम आँखों से जाँबाज शहीद को दी गयी अंतिम विदाई

Spread the love

नैनीताल न्यूज 

 

जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान नैनीताल रामगढ़ हली गांव के रहने वाले शहीद संजय बिष्ट का आज उनके पैतृक गांव रातिघाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, संजय 2012 में आर्मी में भर्ती हुए थे, वो 9 पैराशूट स्पेशल फोर्स में लांस नायक के पद पर तैनात थे, 15 दिन पहले ही वो घर से ड्यूटी पर वापस लौटे थे, संजय के परिवार में उनकी दादी, पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, भाई विनीत बिष्ट हैं। संजय बिष्ट का पार्थिव शरीर आज दोपहर बाद घोड़ाखाल हेलीपैड लाया गया, इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, इस दौरान सैकड़ो लोगों ने शहीद संजय को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी, अंतिम संस्कार के दौरान गमगीन माहौल में ग्रामीण और संजय के परिजन फ़फ़क फ़फ़क कर रो पड़े। जैसे ही सैन्य अधिकारीयों ने तिरंगा शहीद संजय के भाई को सौपा पूरा वातावरण ज़ब तक सूरज चाँद रहेगा संजय तेरा नाम रहेगा से गूंज उठा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top