मेरा प्रदेश

मुख्यमंत्री का पिथौरागढ़ दौरा , 124 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

 

पिथौरागढ़

तीन दिवसीय पिथौरागढ़ जनपद के भ्रमण पर पहुंचे, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए, जनपद के विकास हेतु कुल 34384.65 की कुल 126 योजनाओं, कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शरदोत्सव जैसे कार्यक्रम से स्थानीय स्तर पर कला और कलाकारों को पहचान मिलती है। उन्होंने योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण पर बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार सरलीकरण, समाधान और निस्तारिकरण पर काम कर रही है ,नो पेंडेंसी के आधार पर आगे बढ़ रहे हैं।
उत्तराखंड वासियो को इगास पर्व पर दी गयी सौगात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी कोशिश है कि आने वाली पीढ़ी अपनी संस्कृति को पहचाने, वो विलुप्त न हो, इसलिए लोक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है।
पिथौरागढ़ शहर के विस्तार को देखते हुए सी एम धामी ने भविष्य में इसे नगर निगम में शामिल करने के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से इस विषय पर बात की जाएगी। और भविष्य में नगर पालिका को नगर निगम बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।
वहीं नए जिलों की घोषणाओं पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए जो आयोग बनाया गया है, उसकी रिपोर्ट अभी नहीं आयी है , उसके बाद ही इस मसले का हल निकाला जाएगा।
पिथौरागढ़ में लचर हवाई सेवा को दुरुस्त करने को उनकी सरकार दृढ़ संकल्प है और इस विषय पर लगातार उड्डयन विभाग से चर्चा की जा रही है। जल्द ही सीमांत में नियमित हवाई सेवा दी जाएगी।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि सूबे में 24 हज़ार रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिसका लाभ युवा बेरोजगारों को मिल पायेगा।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top