हल्द्वानी

कड़ाके की ठंड से पारा लगातार गिरता जा रहा है , जगह-जगह पर लोग अलाव का सहारा लेकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं , ऐसे में सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था बेसहारा लोगों को सहारा दे रही है ,संस्था की अध्यक्ष तनुजा जोशी व उनकी टीम फुटपाथ, रोडवेज स्टेशन, मंगल पड़ाव, महिला हॉस्पिटल सहित अन्य जगहों पर खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर लोगों को कंबल बांटकर पुण्य का काम कर रहे है ,संस्था की अध्यक्षा तनुजा जोशी ने बताया कि कई जगहों पर लोग खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं, जिनमें से कई रिक्शा चालक भी हैं तो कोई दैनिक मजदूरी का काम करने वाले , ऐसे में लोगों को कंबल बांटकर ठंड से बचाने का काम उनकी संस्था के द्वारा किया जा रहा है ,उनकी संस्था हर समय हर जरूरतमंद की मदद करने को आगे आती है , कोविड-19 में भी सेल्फ रिलायंस इनिशिएटिव संस्था ने बढ़ चढ़कर जरूरतमंद लोगों को राशन बांटने का काम किया और अब कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों को कंबल बांटकर उनकी मदद कर रहे हैं, इस नेक काम में संस्था अध्यक्ष तनुजा जोशी के साथ उनके सहयोगी गौरव जोशी, विनय कुमार जोशी, अमित कुमार, मीमांशा आर्या, मींटू सैनी भी मौजूद रहे
