सिक्किम/गंगटोक

सिक्किम में सेना का एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, इस दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवानों की मौत हो गयी। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई, दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर जा रहा था, रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर खड़ी ढलान पर फिसल गया। बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला गया। दुर्भाग्यवश इस घटना में तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने भी इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।इस दुखद हादसे में उत्तराखंड के पंतनगर निवासी रविन्द्र सिंह थापा की भी मौत हो गयी।सेना सभी 16 शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौपने की तैयारी कर रही है, सेना के विशेष प्लेन से सभी सैनिकों के पार्थिव शरीर उनके घरों तक पहुंचाए जाएंगे।
