अल्मोड़ा

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने बैंक धोखाधड़ी और फर्जी वाले में गिरफ्तार किया है, इस ने बैंकों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट बनाई।
उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के मैनेजर की तरफ से 2025 अक्टूबर में अल्मोड़ा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था, उस समय UDC हिमांशु कुमार अल्मोड़ा अधीक्षण अभियंता प्रथम व्रत लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात था। इसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 19 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट प्राप्त की थी, आरोप यह भी हैं कि 20 सितंबर 2025 को इसी बैंक की काशीपुर शाखा से भी आरोपी ने 18.50 लाख की क्रेडिट लिमिट बनाई, जांच में पाया गया कि बैंक प्रबंधन द्वारा लोनिवि कर्मी हिमांशु कुमार पर लगाए गए आरोप सही पाए गए।
इसके बाद एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर आर घोड़के के निर्देश पर पुलिस ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय लोहाघाट से हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया, हिमांशु कुमार मूल रूप से पिथौरागढ़ के धारकोट रांची तहसील मुनस्यारी का रहने वाला है, वर्तमान में वह हल्द्वानी के देवलचौड़ मानपुर क्षेत्र में निवासरत था।
