देहरादून
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 
देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना जताई गई है। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में भी गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है, इसके साथ ही, पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की चेतावनी है। बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

