उत्तराखंड/देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलर्ट को देखते हुए उत्तराखंड के 6 जिलों में आज छुट्टी घोषित की गयी है।
देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, अल्मोड़ा और चंपावत जिलों में आज और कल भारी बारिश का अलर्ट है, जिसके बाद इन जिलों में कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय, अर्थशासकीय, और निजी स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने भी सभी जिलों के डीएम को विशेष दिशा निर्देश जारी किए हैं।
लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। खासकर पहाड़ी रास्तों पर बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद प्रदेश भर में प्रशासनिक टीमें अलर्ट पर हैं, टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं और ताकि किसी भी तरह की आपदा से आसानी से निपटा जा सके।

