कुमाऊँ

(हल्द्वानी न्यूज) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर कोचिंग सेन्टरों पर बड़ी कारवाही, 5 कोचिंग सेंटर सील

हल्द्वानी

 


हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने शहर में संचालित कोचिंग संस्थानों का सुरक्षा ऑडिट कराया, जिसके दौरान गंभीर खामियां सामने आईं।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान जिन कोचिंग संस्थानों के पास आवश्यक फायर एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं पाया गया, उन पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए पांच कोचिंग सेंटरों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया।
यह कार्रवाई प्राधिकरण सचिव मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसडीएम मोनिका तथा फायर अधिकारी मिंदर पाल की संयुक्त टीम द्वारा की गई। निरीक्षण के दौरान फायर सेफ्टी मानकों, आपातकालीन निकास व्यवस्था, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि छात्रों और छात्राओं की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करें तथा आवश्यक फायर एनओसी और अन्य अनुमतियां समय पर प्राप्त करें। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाकर नियमित जांच की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top