कुमाऊँ

अजीबोगरीब वाकिया- मोर्चरी में शव बदले, घर पहुंचकर कफ़न हटा तो उड़ गए लोगों के होश

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी में शव बदले जाने का एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। जहां पर एक बुजुर्ग और एक युवा के शव आपस में बदल गए, इसका पता तब जाकर चला जब घर ले जाकर शव में लिपटे कफन को खोला गया, कफ़न खोलते ही परिजनों के होश उड़ गए। बागेश्वर के युवक का शव हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र में परिजनों के पास पहुंचा।

मामला सामने आने के बाद संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया शव की अदला बदली के इस अजीबोगरीब मामले को जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए, फोरेंसिक विभाग के चीफ एक सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच की जाएगी, फिलहाल प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हल्द्वानी पनियाली वाला परिवार जल्दबाजी में बिना देखे शव को उठा ले गया था, दरअसल पहले बागेश्वर के युवक के शव का पोस्टमार्टम हुआ उसके बाद हल्द्वानी के बुजुर्ग के शव का।
बागेश्वर के शव को बाहर आते ही हल्द्वानी निवासी बुजुर्ग के परिजन भूल वश लेकर चले गए, थोड़ी देर बाद हल्द्वानी के बुजुर्ग का शव पोस्टमार्टम के बाद बाहर पहुंचा तो बागेश्वर के लोग उसे देखकर हैरान हो गए जिसके बाद पूरे मामले का पता चला।
गौरतलब है कि हल्द्वानी के पनियाली क्षेत्र के रेशम बाग निवासी 64 वर्षीय रमित चंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। जबकि बागेश्वर के चिड़ग ग्राम पंचायत के 40 साल के मनोज सिंह और उनके पड़ोसियों में आपस में मारपीट हुई थी जिसके बाद मनोज को गंभीर चोटें आई और उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उन्होंने उनकी मौत हो गई थी, हल्द्वानी निवासी रामीत चंद और बागेश्वर निवासी मनोज के शवों को हल्द्वानी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top