कुमाऊँ

नैनीताल पुलिस का सघन चैकिंग अभियान, 173 वाहनों के चालान, 71 वाहन सीज

नैनीताल

 

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद भर में देर रात तक व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा आमजन की सुरक्षा को मजबूत करना था।
इस विशेष अभियान का संचालन एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र एवं एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के मार्गदर्शन में किया गया। जनपद के सभी थाना प्रभारियों, यातायात पुलिस तथा पुलिस टीमों ने चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग की।
अभियान के दौरान कुल 408 वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 173 वाहन चालकों के चालान किए गए तथा उनसे 87 हजार रुपये का संयोजन शुल्क जमा कराया गया। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन के मामलों में 71 वाहनों को सीज किया गया।
पुलिस के अनुसार सीज किए गए वाहनों में 19 टैक्सी बाइक भी शामिल हैं, जो बिना वैध राइडर अथवा परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए संचालित की जा रही थीं। इसके अलावा कई वाहनों को नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने, मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर लगाने तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण सीज किया गया।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नैनीताल पुलिस की अपील।

पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, नाबालिगों को वाहन न देने तथा टैक्सी बाइक एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों को केवल वैध परमिट और दस्तावेजों के साथ संचालित करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top