हल्द्वानी

कालाढूंगी के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार।
नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे मेरठ के पर्यटकों का वाहन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा।
टेंपो ट्रैवलर में करीब 29 पर्यटक सवार थे।
हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई।
27 पर्यटक घायल
सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चलाया रेस्क्यू
सभी घायलों को इलाज के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया
डॉक्टरों की टीम घायलों का उपचार करने मे जुटी
हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि वाहन में सवार सभी यात्री उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी हैं। हादसे में रेशमा (40 वर्ष) पत्नी नवाब तथा रुकसाना (50 वर्ष) पत्नी अनीश अहमद की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में अनिशा (40 वर्ष) पत्नी निजामुद्दीन, शाकिर (35 वर्ष), फरत (48 वर्ष) पत्नी इकबाल, नफीस अहमद, रशीद अहमद (45 वर्ष), लाइबा (30 वर्ष), उल्बिया (25 वर्ष), मोनिश (30 वर्ष), आयशा (23 वर्ष) सहित कई यात्री घायल हो गए। वहीं बच्चों में सुहेमा (8 वर्ष), तस्वीब्या (11 वर्ष), माहिरा (1 वर्ष), सोफिया (15 वर्ष), साद (2 वर्ष), इनम (9 वर्ष), फेहजा (5 वर्ष) और अबूजर (7 वर्ष) को भी चोटें आई हैं।