हल्द्वानी

हल्द्वानी से लालकुआं के बीच सड़क हादसे रुकने का नाम नही ले रहे, देर रात ये सड़क फिर चार युवाओं की जिंदगी को लील गयी। देर रात एक बेकाबू स्कार्पियो ने यहाँ चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी वक्त जबकि एक ने अस्पताल के आईसीयू में दम तोड़ दिया। पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब दस बजे फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल।
25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम गोरापड़ाव।
20 वर्षीय अंशु आर्य पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव।
और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव पड़े मिले।
उनके पास ही एक स्कूटी भी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि लालकुआं की तरफ से आई बेकाबू स्कार्पियो कार ने चारों को कुचल दिया। पुलिस ने चारों को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहाँ राहुल, शिवम और अंशु को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि आदित्य को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब एक बजे उसने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के पहिये तक निकल कर अलग हो गए।
इस हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों के बाद सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे हैं, आखिर कब तक लोगो की जान जाती रहेगी और जिम्मेदार चुप्पी साधे रहेंगे।