कुमाऊँ

कॉर्बेट फॉल में डूबने से दो छात्रों की मौत , एसडीआरएफ की टीम कर रही है रैस्क्यू

नैनीताल

 

कालाढूंगी के पास प्रतिबंधित कॉर्बेट फॉल में नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई, दोनों छात्र द्रोण कॉलेज दिनेशपुर में पढ़ाई करते थे,मृतकों की पहचान रिंकी मंडल और अभिजीत अधिकारी के रूप में हुई है,एक छात्र का शव निकाल लिया गया है जबकि दूसरे का शव निकालने के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। जानकारी के मुताबिक द्रोण कॉलेज दिनेशपुर से छात्रों का एक ग्रुप कालाढूंगी घूमने के लिए आया था, इसी दौरान कुछ छात्र कॉर्बेट फॉल में नहाने लगे जिनमें से दो की डूबने से मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है , वन विभाग की ओर से कॉर्बेट फॉल में जाना प्रतिबंधित है बावजूद इसके लोग जबरदस्ती इस क्षेत्र में पहुंचते हैं और आए दिन कुछ ना कुछ घटना घटित होती है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top