कुमाऊँ

जिलाधिकारी नैनीताल ने 35 शस्त्र लाइसेंस किये निरस्त, राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल की अनदेखी पड़ी भारी

नैनीताल

जिले में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा के दौरान UIN (यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर) पर पंजीकरण न पाए जाने पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा 35 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। यह कार्रवाई केंद्र सरकार द्वारा लागू राष्ट्रीय शस्त्र लाइसेंस पोर्टल पर अनिवार्य पंजीकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया के तहत की गई है प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार संबंधित लाइसेंसधारकों को समय-समय पर सूचना एवं अवसर दिए गए, इसके बावजूद निर्धारित अवधि में न तो UIN जनरेट कराया गया और न ही शस्त्र लाइसेंस का डिजिटल रिकॉर्ड अपडेट किया गया। इसे शस्त्र अधिनियम एवं शासन द्वारा जारी निर्देशों का उल्लंघन माना गया जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शस्त्र लाइसेंस केवल अधिकार नहीं बल्कि एक गंभीर कानूनी दायित्व है। सार्वजनिक सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा अवैध शस्त्रों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है प्रशासन ने शेष लाइसेंसधारकों से अपील की है कि वे अपने शस्त्र लाइसेंस का समय से UIN पंजीकरण, नवीनीकरण एवं समस्त विवरणों का अद्यतन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top