कुमाऊँ

(सनसनी) हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, आरोपी संदीप जायसवाल गिरफ्तार

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में बड़े भाई ने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया, आरोपी संदीप जायसवाल ने अपने सगे छोटे भाई सोनू जायसवाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी, संदीप जायसवाल पूर्व में भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी संदीप जायसवाल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसने अपने छोटे भाई की हत्या किन कारणों से की, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top