कुमाऊँ

(बड़ी खबर) ठेकेदार धनंजय गिरी फर्जीवाड़ा मामले में आईजी कुमाऊँ सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड, SIT गठित

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी करोड़ों रुपये के बहुचर्चित फर्जीवाड़ा मामले में कुमाऊँ रेंज की आईजी रिद्धिम अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। धनंजय गिरी से जुड़े मामलों की जांच में लापरवाही बरतने पर भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आईजी कुमाऊँ ने स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि अब इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

धनन्जय गिरी आरोपी ठेकेदार

 

10 करोड़ से ज्यादा के फर्जीवाड़े का आरोप।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धनंजय गिरी के खिलाफ 10 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जीवाड़े का गंभीर मामला है। आरोप है कि उसने अलग-अलग तरीकों से कई लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। लंबे समय से शिकायतें होने के बावजूद कार्रवाई की रफ्तार धीमी होने पर अब पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में था।

2018 से दर्ज हैं 9 मुकदमे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार धनंजय गिरी के खिलाफ वर्ष 2018 से अब तक कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें जमीन से जुड़े सौदे, निवेश के नाम पर ठगी और अन्य आर्थिक अपराध शामिल बताए जा रहे हैं। इन मामलों में प्रगति न होने को लेकर पीड़ितों में गहरा रोष था।

SIT का गठन, एसपी सिटी हल्द्वानी बनाए गए चीफ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी कुमाऊँ ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है। इस SIT की जिम्मेदारी एसपी सिटी हल्द्वानी को सौंपी गई है। टीम को निर्देश दिए गए हैं कि सभी मुकदमों की तेजी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ जांच की जाए।
आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति धनंजय गिरी द्वारा किए गए फर्जीवाड़े का शिकार हुआ है, तो वह सीधे पुलिस से संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराए। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई होगी।
चौकी इंचार्ज के निलंबन से यह साफ संदेश गया है कि
अब न सिर्फ फर्जीवाड़ा करने वालों पर, बल्कि जांच में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। सूत्रों की मानें तो SIT जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। धनंजय गिरी से जुड़े नेटवर्क, लेन-देन और अन्य सहयोगियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top