देहरादून

उत्तराखंड में मौसम लगभग शुष्क बना हुआ है, सुबह-शाम की ठंड है, लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राज्य में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बारिश की आशंका जताई गई है। जबकि 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा अन्य जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 7 और 8 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। 9,10, 11 फरवरी को बारिश बर्फबारी की आशंका है।


