कुमाऊँ

(उत्तराखंड न्यूज) छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा एक्शन, 19 स्कूल-कॉलेज और आईटीआई संस्थानों पर मुकदमा दर्ज

हरिद्वार

 

हरिद्वार। अल्पसंख्यक छात्रों के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का मामला सामने आने के बाद हरिद्वार में बड़ा प्रशासनिक और पुलिस एक्शन हुआ है। जिले के 19 स्कूलों, कॉलेजों और निजी आईटीआई संस्थानों के खिलाफ सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में आरोप है कि राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP) पर दर्ज अभिलेखों और प्रशासनिक सत्यापन के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जांच में कई संस्थानों द्वारा छात्रवृत्ति वितरण प्रक्रिया में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर कार्रवाई की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। यह पूरा मामला वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अल्पसंख्यक छात्रों के लिए संचालित केंद्र पोषित छात्रवृत्ति योजनाओं से जुड़ा हुआ है।
बताया जा रहा है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर संदिग्ध संस्थानों की जांच कराई गई थी। जांच में सामने आई खामियों के आधार पर अब संबंधित संस्थानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि SIT पूरे मामले की गहन जांच करेगी और यदि जांच में अन्य लोगों या संस्थानों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top