देहरादून

मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी में कुछ जगहों पर यथा– बड़कोट, गंगोत्री, केदारनाथ, सोनप्रयाग, बद्रीनाथ, जोशीमठ, ऋषिकेश, नासूरी, कोटद्वार, रानीखेत, मुनश्यारी, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, खटीमा, चंबा, नरेंद्रनगर, तथा आस पास के क्षेत्रो में कुछ अलग-अलग जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान / ज़ोरदार बारिश होने की बहुत संभावना है।


