क्राइम

मुखानी क्षेत्र में फायरिंग के 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में ,हथियार भी बरामद

Spread the love

हल्द्वानी

 17-01-2022 को मुखानी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जमीनी विवादों को लेकर फायरिंग की घटना को अन्जाम दिया गया । सूचना मिलते ही तत्काल पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा थानाध्यक्ष मुखानी को उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। आदेशानुसार थानाध्यक्ष द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से अध्य्यन कर फायरिंग करने वाले आरोपियों के विरूद्व थाना मुखानी में मु0अ0सं0-22/22, धारा-307/504/506 भादवि0 व मु0अ0सं0-23/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0-25/22 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट तथा मु0अ0सं0-24/22 धारा-147/148/188/354 /427/ 452/504/506 भादवि0 पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपी दोनों पक्षों के विरूद्व पूर्व में भी थाना मुखानी में दिनांक-26.04.2021 को भूमि से सम्बन्धित 107/116/116(3) द0प्र0सं0 तथा दिनांक-23.06.2021 धारा 145 द0प्र0सं0 की रिपोर्ट मा0न्यायालय को प्रेषित की जा चुकी है।

फायरिंग की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के आदेशानुसार डॉ जगदीश चन्द्र, एस0पी0 क्राइम/यातायात नैनीताल, हरवंश सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी, भूपेन्द्र सिंह धौनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के द्वारा मौके का जायजा लेकर उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर थानाध्यक्ष मुखानी को तत्काल गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया है। दीपक बिष्ट, थानाध्यक्ष मुखानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा मुखानी क्षेत्र के सभी सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चैक किया गया तथा पतारसी-सुरागरसी करते हुए फायरिंग में संलिप्त अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त

1. शमशेर सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह
2. गुरूसेवक सिंह पुत्र शमशेर सिंह
3. अमिताभ सिंह पुत्र शमशेर सिंह

बरामदगी का विवरणः-

अभियुक्त शमशेर सिंह के पुत्र अमिताभ सिंह के कब्जे से 02 अद्द तमन्चे नाजायज (315 बोर) तथा 01 जिन्दा कारतूस (315 बोर), 01 कारतूस खोका 315 बोर, 01 मिस कारतूस 12 बोर बरामद किया गया तथा शमशेर सिंह के कब्जे से 01 दो नाली बन्दूक 12 बोर व 01 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किये गये।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top