क्राइम

भारी मात्रा में स्मैक समेत एक गिरफ्तार, बरेली से लाकर पहाड़ों में हो रही थी सप्लाई

Spread the love

Haldwani News (हल्द्वानी)

 

हल्द्वानी में पुलिस ने भारी मात्रा में लाखों की स्मैक बरामद की है। एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि काठगोदाम पुलिस द्वारा एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश मौर्य निवासी अशोक नगर बरेली बताया। उसने बताया कि वह बरेली से लेकर हल्द्वानी व पहाड़ी क्षेत्र में इसकी सप्लाई करता था इसमें उसके और साथी भी सम्मिलित है। तस्कर का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। स्मैक की कीमत 13.80 लाख बताई गई है। एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 5000 रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2024, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Webtik Media
To Top