क्राइम

शराब पीने से मना करने पर रिटायर्ड सूबेदार की बेटे ने ही कर दी हत्या, मचा कोहराम

Spread the love

लालकुआं

 

शांतिपुरी नंबर एक में शराब के नशे में धुत एक पुत्र ने अपने पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, मृतक पूर्व फौजी है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है,जानकारी के मुताबिक शांतिपुरी नंबर एक में पूर्व सैनिक दीवान गिरी अपने परिवार के साथ रहते थे,उनका बेटा भजमन गिरी नशे का आदी है। भजमन आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा फ़साद करता था। गुरुवार रात वो शराब पीकर घर आया और घर में झगड़ा करने लगा। इस दौरान बीच बचाव के लिए जब पिता दीवान गिरी आये तो भजमन ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे दीवानगिरी गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजन आनन फानन में उन्हें किच्छा में एक निजी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात्रि करीब साढ़े 11 बजे घटना की जानकारी मृतक के छोटे पुत्र अंकित ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी भजमन गिरी को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है, मृतक आर्मी में सूबेदार के पद से रिटायर्ट हुए थे। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top