कुमाऊँ

(ब्रेकिंग न्यूज) गौलापार में 11 साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बच्चे का सिर और हाथ भी बरामद

नैनीताल

 

पुलिस ने किया सनसनीखेज निर्दयी कत्ल का खुलासा, मासूम हत्याकांड का गुनहगार सलाखों के पीछे आईजी कुमाऊँ व एसएसपी नैनीताल ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

दिनांक 04/08/2025 को बादी खूबकरन मौर्य पुत्र बिहारी लाल निवासी जिल्ला बरेली, हाल निवासी पश्चिमी खेड़ा गौलापार जनपद नैनीताल द्वारा अपने 10 वर्ष के पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना काठगोदाम में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की विवेचना उ०नि० रविन्द्र सिंह राणा द्वारा प्रारम की गई जिसमें आसपास के लोगों से पूछताछ एवं बालक की तलाश की जा रही थी।

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र खुलासे हेतु अलग अलग 03 सर्च टीम बनाई गई।

दिनांक 05/08/2025 को उक्त बालक का शव अभियुक्त मोहन चन्द्र जोशी के बाड़े में एक प्लास्टिक के कट्टे के अंदर दबा हुआ मिला। शव का सिर और दाहिना हाथ धड़ से कटा हुआ तथा गायब था। एसएसपी नैनीताल के मार्गदर्शन में एसपी क्राइम डॉ० जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी भवाली प्रमोद शाह, क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पांडे की सर्च टीम बालक के सिर और दाहिने हाथ की बरामदगी एवं अभियुक्तों की तलाश हेत्तु गठित की गई।

खोज के दौरान टीमों द्वारा आसपास के घरों में लगे सीसीटीटी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया, साथ ही डॉग स्क्वॉड ड्रोन कैमरा एवं एफएसएल टीम की सहायता ली गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। चूंकि अभियुक्त शातिर किस्म का है, जो तांत्रिक क्रियाओं की और घटनाक्रम को मोडकर पुलिस टीम को लगातार गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

आरोपी की मानसिक स्थिति में जटिलता एवं बार-बार गुमराह करने की प्रवृत्ति को देखते हुए, मामले में गहराई से पड़ताल हेतु मनोचिकित्सक डॉ. युवराज पंत की विशेषज्ञ सहायता ली गई।

दिनांक 09/08/2025 को संदिग्ध निखिल जोशी से गहन पूछताछ की गई. जिसमें अभियुक्त ने कबूल किया कि उसने बालक की हत्या कर शव को बाड़े में गड्ढे के अंदर दबाया तथा सिर और दाहिना हाथ गोठ में कबाड़ के नीचे गाढ़ दिए। अभियुक्त की निशानदेही पर उसी गोठ से बालक की चप्पल गिर एवं कटा हुआ दाहिना हाथ बरामद किया गया।

अभियुक्त निखिल को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अपराध का प्रकार-

पुलिस टीम की गहन पूछताछ में अभियुक्त ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि वह बच्चे को घिनौनी मशा से अपने साथ लाया था। बच्चे द्वारा विरोध करने पर उसने बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए मृतक का सिर और हाथ काट डाले। समय की कमी के चलते, शव को अपने ही घर में जल्दबाजी में दफना दिया गया।

गिरफ्तारी-

निखिल जोशी पुत्र मोहन चन्द्र जोशी, निवासी पश्चिमी खेडा गौलापार काठगोदाम, उम्र 38 वर्ष)

टीम पुरुस्कृत-सफल अनावरण हेतु आई०जी० कुमाऊँ ने पुलिस टीम को 5000 / व एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2500 रुपए के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top