कुमाऊँ

(हरिद्वार ब्रेकिंग) भेष बदलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले 45 फर्जी बाबा गिरफ्तार

हरिद्वार

 

उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए गए ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस ने ढोगी बाबाओं पर कारवाही करते हुए 50 बहरूपीयों को गिरफ्तार किया है। जो जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड कर रहे थे। इस ऑपरेशन को लेकर हरिद्वार पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया है। जिसके तहत हरिद्वार पुलिस ने देहात समेत नगर क्षेत्र से ऑपरेशन कालनेमी के तहत 45 ढोगियों को पकड़ा है। जिनमें कलियर क्षेत्र से 06, कोतवाली नगर क्षेत्र से 13, श्यामपुर क्षेत्र से 18 और कनखल क्षेत्र से 8 ढोंगी बाबाओं को पकड़ा है। जिनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही की जा रही है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा कि हरिद्वार पुलिस का यह ऑपरेशन कालनेमी लगातार जारी रहेगा।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top