देहरादून

उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा के पूर्वानुमान के दृष्टिगत् सावधानी बरतने के संबंध में।
अवगत कराना है कि निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 29.08.2025 को प्रातः 11:30 जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के जनपदों में दिनांकवार अलर्ट की सूचना निम्नवत् है-
1- दिनांक 29.08.2025 को राज्य के देहरादून, रूद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर, जनपदों में अत्यधिक वर्षा होने संभावना है (रड अलर्ट) तथा उत्तराकाशी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चम्पावत एवं ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही अन्य शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।
2- दिनांक 30.08.2025 को देहरादून तथा बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है (ऑरेंज अलर्ट) तथा शेष जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।
3- दिनांक 31.08.2025 को राज्य के देहरादून एवं बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)।
4- दिनांक 01.09.2025 को राज्य के देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं नैनीताल जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट)। साथ ही अन्य जनपदों में मध्यम से भारी बहुत भारी वर्षा होने की वर्षा होने की संभावना (येलो अलर्ट)।
5- दिनांक 02.09.2025 को राज्य देहरादून चमोली एवं बागेश्वर जनपदों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है (ऑरेंज अलर्ट) साथ ही राज्य के शेष जनपदों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है (येलो अलर्ट)