देहरादून
कारागार में निरूद्ध प्रदेश के लोकतन्त्र सेनानियों की सम्मान पेंशन बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में
कृपया उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि आपातकालीन अवधि (दिनांक – 25.06.1975 से दिनांक 21.03.1977 तक) में मीसा / डी0आई0आर0 में कारागार में निरूद्ध प्रदेश के लोकतन्त्र सेनानियों को शासनादेश संख्या – 49/XX (5) 18-01 (डी.एफ)/2016, तारीख 17.01.2018 के माध्यम से रूपये 16,000/- प्रतिमाह सम्मान पेंशन स्वीकृत की गयी है।
2 अतः उक्त संदर्भित शासनादेश के क्रम में सम्यक विचारोपरान्त श्री राज्यपाल महोदय लोकतन्त्र सेनानियों की प्रतिमाह पेंशन रूपये 16,000 /- मात्र को बढ़ाकर रूपये 20,000/- (रुपये) बीस हजार मात्र) प्रतिमाह किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं।
उक्त संबंध में होने वाला व्यय चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 के अनुदान संख्या – 10. लेखाशीर्षक- 2055 पुलिस-00 001 – निदेशन और प्रशासन 15 लोकतंत्र सेनानी तथा उनके आश्रितों को पेंशन योजना – 42 – अन्य विभागीय व्यय के नामे डाला जायेगा।
यह आदेश वित्त विभाग के अशासकीय संख्या-1 /67194 / 2022 (1) मतदेय /XXVII(5) /2022-23 दिनांक 29.09.2022 में प्राप्त उनकी सहमति से जारी किया जा रहा है।

