कुमाऊँ

Big breaking Uttarakhand – रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद, 2 लाख का जुर्माना लगा

उत्तराखंड / हल्द्वानी

रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट, कमलवागांजा पर रुपये 02 लाख का जुर्माना।
मौके पर स्मार्ट प्वाइंट में 128 प्लास्टिक के कट्टे पाए गए।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस द्वारा रिलायन्स स्मार्ट प्वाइंट, कमलवागांजा से 128 कट्टे प्लास्टिक जब्त कर रुपये 02 लाख का जुर्माना किया। विदित है कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावजूद रिलायंस प्वाइंट द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया जा रहा है।
मुख्य नगर आयुक्त, हल्द्वानी पंकज उपाध्याय ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट कमलवगांजा पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार सिटी मजिस्ट्रेट, तहसीलदार व पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा गया। छापे के दौरान स्मार्ट प्वाइंट में लगभग 30 कुंतल प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक के रूप में 128 कट्टे प्लास्टिक के बैग पाए गए।
नगर आयुक्त ने बताया कि रिलायंस स्मार्ट प्वाइंट के प्रबंधक के नाम रुपये 02 लाख का जुर्माना किया गया है जिसके लिए 07 दिन का समय दिया गया निर्धारित समयावधि में जुर्माना जमा न करने पर सम्बन्धित की आरसी भी काट दी जाएगी।
छापेमारी के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार सहित पुलिस व नगरनिगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top