कुमाऊँ

(बड़ी खबर हल्द्वानी) अमेजॉन के गोदाम में लगी भीषण आग, दो लोग जिंदा जले

हल्द्वानी में बीती रात अमेज़ॉन के एक गोदाम में भीषण आग लगने से दो कर्मचारियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी, पुलिस के अनुसार रात्रि लगभग 11:50 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि शीतल होटल रामपुर रोड के सामने स्थित अमेज़ॉन के गोदाम में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही थाना हल्द्वानी पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम और अन्य अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे।
मौके पर गोदाम में भीषण आग धधकती हुई पाई गई। पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य चलाते हुए आग पर काबू पाया और उसे पूरी तरह बुझाया। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी और पुलिस अधीक्षक (नगर) भी मौके पर पहुंचे।

आग बुझाने के बाद गोदाम के अंदर कार्यरत दो कर्मचारियों के गंभीर रूप से झुलसे होने तथा धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत होने की जानकारी सामने आई। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय नरेंद्र प्रसाद पुत्र सदी राम निवासी बागजाला, गोलापार तथा 25 वर्षीय अमित आर्य पुत्र प्रताप राम निवासी पंचायत घर, रामपुर रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई है।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिया भेजा गया, पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top