हल्द्वानी
पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं, देर रात आए नतीजो में हल्दूचौड जग्गी सीट से क्षेत्र पंचायत चुनाव लड़ रही माया उपाध्याय ने जीत का परचम लहराया।
माया ने अपने प्रतिद्वंदियों को भारी मतों से शिकस्त दी, इस सीट पर वोट भी जमकर बरसे, इस सीट के लिए कुल 1844 वोट पड़े, जिनमें से माया उपाध्याय को 1187,भावना को 344, और चंपा को 274 वोट मिले।
जबकि 39 वोट रद्द कर दिये गए, इस प्रकार माया उपाध्याय जिनका चुनाव चिन्ह ईट था, उन्होंने अपने सामने चुनाव लड़ रहे दो अन्य प्रत्याशीयों को काफी पीछे छोड़ दिया, माया ने इस सीट पर 843 मतों से भारी भरकम जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव में भी माया ने भाग्य आजमाइश की थी लेकिन उन्हें तब सफलता नहीं मिली, लेकिन इस चुनाव में उन्होंने बड़ी जीत दर्ज कर वो हिसाब भी बराबर कर दिया। माया उपाध्याय ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने पति नवल उपाध्याय, क्षेत्र की समस्त जनता, परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रगणों को दिया, उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की जो भी समस्याएं उनके सामने आएंगी, उनका समाधान करने की भरपूर कोशिश करेंगी। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिस तरह से उन्होंने इस चुनाव में उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर उन पर भरोसा किया है वो भी उस भरोसे पर हमेशा खरा उतरने की भरसक कोशिश करेंगी। जनता के कार्यों के लिए हमेशा समर्पित रहेंगी।

