मेरा प्रदेश

बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा सुषमा स्वराज अवॉर्ड की शुरूआत, विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा करने वाली महिलाओं का होगा सम्मान

Spread the love

देहरादून

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा करने वाली महिलाओ को स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित करेगा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश व प्रदेश में महिला मोर्चा स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड अभियान शुरू करने जा रहा है जिसका शुभारंभ शुक्रवार से चमोली जनपद से किया जाएगा। यह अभियान भाजपा के 19 संगठनात्मक जिलों में 10 से 15 मार्च तक चलाया जाएगा। इस अभियान में केंद्रीय संगठन पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट के साथ-साथ प्रदेश के सांसद व विधायकगण भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज अवॉर्ड विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ सेवा करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाएगा। आशा नौटियाल ने बताया कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का महान व्यक्तित्व हमेशा महिलाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित करता है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व पार्टी ने उनके व्यक्तित्व व उनकी सेवा को सम्मान देने के उद्देश्य से सुषमा स्वराज अवॉर्ड अभियान की शुरुआत की है जिसके तहत समाज सेवा व देश सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को यह अवॉर्ड दिया जाएगा। आशा नौटियाल ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं और कार्यक्रमों का सबसे अधिक लाभ महिलाओं को हुआ है। उनके द्वारा चलाई गई प्रत्येक योजना का केंद्र बिंदु महिलाएं तथा गरीब वर्ग हैं। प्रदेश सह मिडिया प्रभारी एडवोकेट विजया लक्ष्मी चौहान ने बताया की यह कार्यक्रम 10 मार्च से 15 मार्च तक प्रदेश में बिभिन्न जगहों पर किया जाना सुनिश्चित हुआ है , हल्द्वानी में यह कार्यक्रम 14 मार्च को रुद्राक्ष बैंकट हॉल में आयोजित किया जायेगा, कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारीयों समेत कई वरिष्ठ नेतागण प्रतिभाग करेंगे।

 

 

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top