हल्द्वानी

हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसडीएम कोर्ट के लंबे समय से बंद है,जिसको लेकर जनप्रतिनिधि अब सड़क पर उतर आए हैं।
हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट परिसर में हडकम्प मच गया, जब विधायक सुमित हृदयेश और पार्षद रवि जोशी कोर्ट परिसर में ज़मीन पर धरने पर बैठ गए। दरअसल, एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह के ट्रांसफर के बाद से कोर्ट का नियमित संचालन नहीं हो पा रहा है, जिससे वकीलों के साथ-साथ आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धरने के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने साफ कहा कि कोर्ट न चलने से न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और आम जनता को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विधायक ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कुमाऊं कमिश्नर और जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत भी की। विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन से मांग की है कि हल्द्वानी में जल्द से जल्द नए एसडीएम की तैनाती की जाए, ताकि कोर्ट का कामकाज सुचारू रूप से शुरू हो सके। वहीं जिलाधिकारी ने विधायक को आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द हल्द्वानी में नए एसडीएम की तैनाती कर दी जाएगी।

