कुमाऊँ

SIR-2026 अभियान की जमीनी हकीकत जानने मैदान में उतरे प्रशासनिक अधिकारी।

हल्द्वानी

 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत नैनीताल जनपद में गणना प्रपत्र वितरण कार्य की प्रगति का गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने हल्द्वानी के नारायण नगर और कुसुमखेड़ा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गणना प्रपत्रों के वितरण, मतदाताओं से समन्वय और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक समयबद्ध तरीके से गणना प्रपत्र पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

अधिकारियों ने क्षेत्र में मौजूद मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए और उन्हें प्रपत्र भरने तथा निर्धारित समयावधि के भीतर जमा कराने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर विवेक राय ने कहा कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ संचालित किया जाए तथा नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार भोपाल सिंह मटियाली, मनोज कुमार भट्ट, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभिनव कुमार, सुपरवाइजर मनोज कपिल, कोऑर्डिनेटर राजीव लॉरेंस समेत अन्य निर्वाचन कार्मिक उपस्थित रहे।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top