कुमाऊँ

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षार्थियों से अपील, 14 जून को होनी है लिखित परीक्षा, इमरजेंसी नम्बर जारी!!

देहरादून

 

उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परीक्षा

    ।। अपील ।।

 

 

दिनांक 14 जून, 2026 को आयोग द्वारा स्नातक स्तरीय पदों हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तराखण्ड राज्य के रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ आदि जनपदों में भारी वर्षा एवं कहीं-कहीं पर आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है।

उक्त के अतिरिक्त जनपद नैनीताल में नीम करोली बाबा के वार्षिकोत्सव के कारण जनपद नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर आदि में यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहने की संभावना है। इसी प्रकार जनपद दैहरादून के ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग एवं चमोली में चारधाम यात्रा के कारण यातायात का अत्यधिक दबाव बना रहने की संभावना है।

दिनांक 13 एवं 14 जून, 2026 को वीकेण्ड होने के कारण भी प्रदेश के मैदानी जपनद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल आदि के साथ-साथ पहाड़ी जनपदों में भारी संख्या में पर्यटकों की आने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

अतः स्नातक स्तरीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती हैं कि दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से एक दिन पहले अपने परीक्षा केन्द्र वाले शहर में पहुंचकर परीक्षा केन्द्र का अवलोकन अवश्य कर लें ताकि परीक्षा के दिन उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जनपदवार दूरभाष का विवरण निम्न प्रकार से है :-

क्र.सं.

जनपद

पुलिस कन्ट्रोल रूम

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी

1.

देहरादून

9411528820

9855828317

2.

हरिद्वार

9411112972

7351428593

3.

तैरना

9411112974

9410366707

4.

चमोली

9411112977

9411352136

5.

उत्तरकाशी

9411112976

9997871927

6.

रुद्रप्रयाग

7579257572

7579104738

7.

टिहरी

9411112975

9411399080

8.

नैनीताल

9411112929

7819979449।

 

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top