कुमाऊँ

दीजिये बधाई- कीर्ति नगरकोटी को रसायन विज्ञान में PHD, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की उपस्थिति में कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के दीक्षांत समारोह में किया गया सम्मानित

Spread the love

हल्द्वानी न्यूज 

 

हल्द्वानी के तीनपानी अशोक विहार की रहने वाली कीर्ति नगरकोटी ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से रसायन विज्ञान में पीएचडी कर ली है, कीर्ति नगरकोटी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में आयोजित विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में डिग्री देकर सम्मानित किया गया,बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल कीर्ति वर्तमान में पंतनगर विश्वविद्यालय में अस्थाई तौर पर असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रही हैं, कीर्ति के पिता गोबिंद सिंह नगरकोटी परिवहन बिभाग में बतौर अकाउंटेंट तैनात हैं और उनकी माता गृहणी हैं, उनकी इस कामयाबी पर उनके परिजन और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है,सभी ने उनको शुभकामनायें देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top