कुमाऊँ

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पर लगे दुष्कर्म के आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

अल्मोड़ा

 

यहाँ विश्व विद्यालय कैम्पस अल्मोड़ा के पूर्व छात्र अध्यक्ष पर दुष्कर्म का आरोप लगा है जानकारी के मुताबिक एस एस जे कैंपस अल्मोड़ा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने इस मामले में कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर सौंपी है। तहरीर में पीड़िता ने एस एस जे कैंपस के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज कार्की पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र संघ अध्यक्ष के खिलाफ धारा 376 व 504 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अरूण कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करा लिया गया है। जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

To Top