देश / विदेश

ताजा खबर – उत्तर भारत में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब और दिल्ली में 16 जुलाई तक स्कूल बंद, 45 साल बाद यमुना नदी उच्चतम जलस्तर पर

New delhi/dehradun

 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जिसको देखते हुए पंजाब सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों में 16 जुलाई तक छुट्टी घोषित कर दी है। पहले यह छुट्टियां 13 जुलाई तक थी।
दिल्ली में यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बाहर से आने वाले मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है,दिल्ली सरकार ने सिंधु बॉर्डर, बदरपुर बॉर्डर, लोनी बॉर्डर और चिल्ला बॉर्डर से मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है । बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली में हालात बिगड़ते जा रहे हैं जिस वजह से स्कूल कॉलेजों को बंद करने का ऐलान किया गया है, जगह जगह यमुना नदी की बाढ़ की वजह से जलभराव हुआ है और ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैँ जिस वजह से मजनू का टीला की बाहरी रिंग रोड को बंद कर दिया गया है, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और हालात बेकाबू होते जा रहे हैं, दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात हैं, जिसकी वजह से 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद हो गए हैं, क्योंकि बाढ़ का पानी मशीनों में घुस गया है, इस वजह से दिल्ली में एक-दो दिन तक पानी की भारी किल्लत हो सकती है। दिल्ली मेट्रो ने भी एहतियात के तौर पर यमुना के ऊपर से चल रही मेट्रो ट्रेनों की स्पीड को नियंत्रित कर दिया है जो कि 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, यमुना के बढ़ते जलस्तर की वजह से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी फिलहाल बंद कर दी गई है, मयूर विहार फेस वन के निचले इलाकों में पानी भरने से कई लोग को अपना घर छोड़ना पड़ा है, लोगों ने फ्लाईओवर के नीचे शरण ली है। उत्तराखंड में भी लगातार बरसात जारी है जिस वजह से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। उत्तरकाशी के गंगोत्री हाईवे लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं, यहां पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया है , चमोली जिले में भारी बारिश की वजह से बदरीनाथ हाईवे पर भारी मलवा और बोल्डर गिरने से राजमार्ग बंद है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 1100 सड़कें बंद पड़ी हैं, जिन को खोलने का काम लगातार चल रहा है, अभी मिली जानकारी के मुताबिक यमुना का जलस्तर 208. 4 6 पर पहुंच गया है, इससे पहले यमुना नदी में 207.4 9 मीटर पानी 45 साल पहले रिकॉर्ड किया गया था।

आपका खबरिया प्रदेश तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों का एक डिजिटल माध्यम है। अपने विचार या ख़बरों को प्रसारित करने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

संपादक –

नाम: तारा चन्द्र जोशी
पता: तीनपानी, बरेली रोड, हल्द्वानी
दूरभाष: 9410971706
ईमेल: [email protected]

© 2023, Apka Khabariya (आपका खबरिया)
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860
To Top